Posts

Showing posts with the label धर्म की ओर।🙏🏻🚩

अब और स्वीकार नहीं मुझे मेरे धर्म का अपमान,अब आवाजें उठेंगी।

Image
एक फैशन बन गया है आजकल, महिला सशक्तिकरण की बातों के नाम पर धर्म को निशाना बनाने का,उस धर्म को निशाना बनाने का जहां महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है,जिस धर्म की हर पौराणिक गाथाओं में स्त्री सम्मान को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है,जहां मनुष्य तो मनुष्य, पशु पक्षियों तक ने स्त्री सम्मान में अपने प्राण त्याग दिए.. जटायु,जिन्होंने जब तक शरीर में शक्ति रही मां सीता के लिए लड़ाई जारी रखी और जब रावण के आगे हार गए तो मौत तक से भी हठ ले ली, स्वीकार नहीं किया मौत को तब तक जब तक श्री राम को माता सीता का हाल न सुना दिया, तो हाथ जोड़कर विनती है आपको नास्तिक रहना है रहे, हमें आपकी नास्तिकता से कोई आपत्ती नही किंतु यदी हमारी आस्था हमारे धर्म का मज़ाक बनाया गया तो अब हम चुप नहीं बैठेंगे ..!! हम भी महिलाओं को बराबर दर्जा दिलाने की इस लड़ाई में आपके साथ है यदी आप इस लड़ाई में अपने मुद्दों से हटकर किसी भी धर्म को निशाना न बनाएं तो। जय श्री राम।🙏🚩

महिषासुरमर्दिनी।

Image
वक्त ने निर्भरता सिखा दी शायद, अन्यथा शास्त्रों में तो महिषासुरमर्दिनी कहा गया है तुम्हें।

नवरात्रि २०२०

Image
  नवरात्र शुरू होते ही कुछ बुद्धिजीवियों का विलाप शुरू हो जाता है, कि "सारे वर्ष तो महिलाओं पर अत्याचार और नौ दिन पूजा" कृपया इस प्रकार की कोई पोस्ट शेयर न करें,इस से समाज में गलत संदेश जाता है कि मात्र एक हिन्दू धर्म में ही महिलाओं पर अत्याचार होता है,या जो नवरात्रों में पूजा करते है वही यह सब करते है। किसी और धर्म में महिलाओं को पूजनीय नहीं माना गया, किंतु हमारे हिंदू धर्म में महिलाओं और पुरुषों को बराबर दर्जा दिया गया है,इस पर गर्व महसूस करें एवं खूब हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि का पर्व मनाए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। जय माता दी।🙏🏻🚩