कुछ कहना था ! (भाग -1)

 

जैसा हमेशा मैं कहता हूं कि एक रिश्ता खत्म होने पर, "हम" से टूटकर दो लोग बनते है, एक 'छोड़ने वाला' और दूसरा 'छूटने वाला',

छोड़ने वाला थोड़े मजबूत इरादों का होता है तो वह काफी आसानी से रिश्ते को भुला कर अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो जाता है और छूटने वाला अक्सर वहीं खड़ा रहता है ..

और इस जीवन राह में हमें (छूटने वाले) वहीं अटके देख कई राहगीर गुजरते हुए लाखों सलाह देते हैं, कोई ठेके का पता थमा जाता है तो कोई तो भईया कील-हथोड़ी लिए ख़ुद ही बॉब द बिल्डर बन अपना काम धंधा छोड़ वहीं हमें जोड़ने जुट जाता है पूरी शिद्दत से, ((जबकि असलियत में वह खुद की अटेंशन की भूख मिटा रहा होता है,कहते है न कि हर व्यक्ति को चाहिए कि किसी न किसी को उसकी जरूरत हो, तो हमें जोड़ने में जुटे यह लोग और कुछ नहीं वही भूख मिटा रहे है,खैर छोड़िए हम क्यों मुद्दे से भटके,कभी और लिखेंगे इस मुद्दे पर भी..))

हां तो दो प्रकार के राहगीर तो यह हुए जो कि 90% लोगों को मिलते है, किंतु हम लड़कों को एक नई प्रजाति भी मिलती है जो कि 'ठुकरा कर मेरा प्यार,मेरा इंतकाम देखेगी' गाना सुना कर हमें जिम ले जाते है,और हम भी कतई आर्नोल्ड के बाप बनने में लगे पड़े रहते है,कि भाई अब तो बॉडी शॉडी बना कर उसे इंतकाम दिखाएंगे,

पर हम यह नहीं सोचते कि यार जो इंसान हमें यूं बीच राह छोड़ ही गया वह दोबारा मुड़कर क्यों देखेगा,यदी उसे हम चाहिए ही होते तो वह जाता क्यों,और खुद के दो चार पैक्स निकाल लेने से या थोड़े पैसे बना लेने से क्या वह इंसान वापस आ जाएगा?, मतलब हम स्वयं ही उस जाने वाले इंसान की अलग अलग कीमतें लगाकर और तौहीन करते है साथ बिताई कुछ खूबसूरत यादों की ..

परंतु हां एक उपाय भी यही है इन सब से निकलने का, व्यायाम, सबसे बेहतरीन और सबसे आसान उपाय, स्वयं को शारिरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने में काफी सहायक कड़ी है व्यायाम..

बस अपनी सोच उस गंदगी से बचाए रखनी है कि जाने वाले के उसके लिए या किसी नए इंसान के लिए अच्छा दिखना है तो जिम चलो, नहीं, यह सोच आपको वहीं दोबारा ला कर खड़ा कर देगी यकीन मानिए अपने अनुभव से बता रहा हूं, व्यायाम निरंतर करिए क्योंकि यही नैया है जो इस भंवर से निकालेगी किंतु निर्णय आपका होगा कि आप इस नाव पर सवार होकर पानी की धारा के विपरित जाना चाहते है वक्त रूपी पानी की धारा के संग बहकर आगे बढ़ाना चाहते है !

~राजगुरु मीणा 

Comments

Popular posts from this blog

ख़ुदग़रज़ी !! ~एक मोहब्बत ऐसी भी ..

एक वन नाइट स्टैंड ऐसा भी।

प्रेम तलब की बगावत।